श्रीदेवी की अचानक हुई मृत्य ने बोनी कपूर की जिंदगी में दोहराया इतिहास

0
541

मुम्बई। जैसा कि हम जानते हैं कि शनिवार की मनहूस रात पर्दे की चांदनी श्रीदेवी को खा गई और रविवार की सुबह श्रीदेवी के चाहने वालों के लिए बुरी ख़बर लेकर आयी।

यह भी कितना अजीब संयोग है कि कई दशक पहले 25 फरवरी के दिन ही श्रीदेवी की हिम्मतवाला रिलीज हुई थी। इसी फिल्म के कारण ही श्रीदेवी को thunder thighs का टैग मिला था और आज कई दशकों बाद इसी दिन ने श्रीदेवी के चाहने वालों को सूचना दी कि अभिनेत्री श्रीदेवी अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।

एक और संयोग, जो बोनी कपूर के जीवन में घटित हुआ है। यह बात तो आपको पता ही होगी कि श्रीदेवी बोनी कपूर की दूसरी बीवी हैं। बोनी कपूर की पहली बीवी मोना शौरी थीं।

मोना शौरी, जो अर्जुन कपूर की मां हैं, की मौत मार्च 2012 में हुई थी और मोना शौरी की मौत के समय उनके बेटे अर्जुन कपूर की पहली फिल्म इश्कजादे को रिलीज होने में मात्र दो माह बचे थे।

और अब फरवरी 2018 में बोनी कपूर की दूसरी बीवी श्रीदेवी की मौत उनकी बेटी जाह्नवी कपूर, जो श्रीदेवी की पुत्री हैं, की पहली फिल्म धड़क रिलीज होने से केवल चार माह पहले हुई।

बता दें कि जाह्नवी कपूर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन्स तले अपने कैरियर की शुरूआत करने जा रही हैं। जाह्नवी कपूर के सामने भी अर्जुन कपूर जैसी विकट स्थिति आकर खड़ी हो गई है।