प्रियंका ने साझा किया ‘जय गंगाजल’ का वीडियो

0
289

निर्माता निर्देशक प्रकाश झा की ‘जय गंगाजल’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा काफी उत्‍साहित हैं। उन्‍होंने अपने प्रशंसकों के बीच फिल्‍म को लेकर उत्‍सुकता बनाए रखने के लिए अपने ट्विटर खाते पर फिल्‍म से जुड़ा एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में फिल्‍म की शूटिंग दौरान कैमरे में कैद की गई अलग अलग झलकियां हैं। साथ ही फिल्‍म दृश्‍यों को भी शामिल किया गया है।

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो के साथ किए ट्विट में लिखा है कि फिल्म ‘जय गंगाजल’ की शूटिंग एक अद्भुत अनुभव था, क्योंकि इस दौरान उन्‍हें बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका मिला। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा व प्रकाश झा के अलावा अभिनेता मानव कौल, मुरली शर्मा, निनाद कामत और राहुल भट्ट जैसे कलाकार नजर आते हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्‍म प्रियंका चोपड़ा लीड रोल कर रही हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा चाहेंगी कि इस फिल्‍म के जरिये मैरीकॉम सी सफलता को दोहराया जाए। ऐसी चाह बुरी बात भी नहीं है। वैसे भी आज कल प्रियंका चोपड़ा के सितारे बुलंद हैं। उनके विदेशी क्‍वांटिको के किरदार को भी काफी पसंद किया जा रहा है।