Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News देसी गर्ल प्रियंका ने विदेश में खेली होली

देसी गर्ल प्रियंका ने विदेश में खेली होली

0
298

मुम्‍बई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भारत में अपने परिवार साथ होली नहीं मना पाई, इसका बात का उनको मलाल जरूर है। मगर, खुशी इस बात की भी है कि उनको विदेश में भी परिवार सा माहौल मिला।

जी हां। होली के अवसर पर क्‍वांटिको के सेट पर रंग उड़े। कहते हैं कि जहां भी एक भारतीय जाता है, साथ अपनी संस्‍कृति लेकर जाता है, मगर, यह तो प्रियंका चोपड़ा हैं, जो आज देश में ही नहीं विदेश में भी धूम मचा रही हैं, अपने अभिनय के दम पर।

Priyanka chopra holi Quantico

प्रियंका चोपड़ा ने क्‍वांटिको के सेट से अपने इंस्‍टाग्राम खाते पर कुछ फोटो साझे किए हैं, जो बता रहे हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में होली खेलने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया। प्रियंका चोपड़ा ने इसके लिए क्‍वांटिको यूनिट सदस्‍यों को परिवार की संज्ञा देते हुए आभार प्रकट किया।