Friday, August 14, 2026
Home Gossip/News रंगून को मिला यू/ए प्रमाण पत्र, तीन शब्‍दों पर चली कैंची

रंगून को मिला यू/ए प्रमाण पत्र, तीन शब्‍दों पर चली कैंची

0
259

मुम्‍बई। करण जौहर निर्मित और शाद अली निर्देशित फिल्‍म ओके जानू के बाद केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड ने विशाल भारद्वाज की फिल्‍म रंगून को पास करते हुए तीन शब्‍दों पर कड़ा एतराज प्रकट किया है।

जानकारी के अनुसार सैफ अली खान, शाहिद कपूर और कंगना रनौट अभिनीत फिल्‍म रंगून से तीन शब्‍द (चिनल, बकचोद, बास्‍टर्ड) बोर्ड सदस्‍यों को कांटे की तरह चुभ गए थे।

इसके पश्‍चात केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्‍म निर्माताओं को चिनल शब्‍द को हटाने और बकचोद को बकचोर व बास्‍टर्ड को रासकल से बदलने की हिदायत दी थी।

उल्‍लेखनीय है कि 24 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्‍म रंगून में कंगना रनौट काफी बोल्‍ड अंदाज में नजर आएंगी। शाहिद कपूर के साथ कंगना रनौट ने काफी बोल्‍ड दृश्‍य दिए हैं।