Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक में दिख सकते हैं रणवीर सिंह!

फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक में दिख सकते हैं रणवीर सिंह!

0
326

मुम्बई। हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली तेलुगू फ़िल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक बनाने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक इस फ़िल्म के हिंदी रीमेक के लिए रणवीर सिंह को पहुंच की गई है। अर्जुन रेड्डी को भारत भर में वितरित करने वाले सुनील नारंग कुछ ही दिनों में रणवीर सिंह के लिए फ़िल्म अर्जुन रेड्डी की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजन करेंगे।

PR/Twitter

बता दें कि कुछ दिन पहले ही फिल्म निर्देशक संदीप वंगा फिल्म अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक बनाने की इच्छा जाहिर की थी। इस फिल्म को देखने के बाद रामगोपाल वर्मा ने अभिनेता विजय देवरकोंडा को बेहतरीन अभिनेता करार दिया था।

सूत्रों का कहना है कि यदि रणवीर सिंह को फ़िल्म अच्छी लगती है और वो इसके लिए सहमति देते हैं तो इसकी पटकथा पर जल्द काम शुरू हो सकता है। दरअसल, फिल्म निर्माता निर्देशक रणवीर सिंह को फिल्म के मूड के हिसाब से एकदम सही च्वॉइस मान रहे हैं।