Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अभिनेता रणवीर सिंह करेंगे रोहित शेट्टी के निर्देशन में काम!

अभिनेता रणवीर सिंह करेंगे रोहित शेट्टी के निर्देशन में काम!

0
273

मुम्‍बई। भले ही रोहित शेट्टी रणवीर सिंह के साथ सुपरहिट हिंदी फिल्‍म राम लखन का रीमेक बनाने में बुरी तरह असफल रहे हों। लेकिन, रोहित शेट्टी के फैन्‍स के लिए अच्‍छी ख़बर है कि रोहित शेट्टी निकट भविष्‍य में रणवीर सिंह को निर्देशित करने जा रहे हैं।

जी हां, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रोहित शेट्टी जूनियर एनटीआर की हिट फिल्‍म टैंपर को हिंदी में बनाने का मूड बना चुके हैं।

इस फिल्‍म में जूनियर एनटीआर वाली भूमिका रणवीर सिंह निभाएंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो गोलमाल सीरीज की अगली फिल्‍म की शूटिंग के बाद इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।

पुरी जगन्‍नाथ निर्देशित तेलुगू फिल्‍म टैंपर में जूनियर एनटीआर के साथ काजल अग्रवाल नजर आई थीं। लेकिन, हिंदी में रणवीर सिंह के साथ कौन सी अभिनेत्री नजर आएगी, इसके लिए इंतजार करना होगा।