Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News रणवीर सिंह का नया पैंतरा, बाथरूम में शूट किया वीडियो

रणवीर सिंह का नया पैंतरा, बाथरूम में शूट किया वीडियो

0
271

मुम्‍बई। अपने मनमौजी स्‍वभाव के कारण सुर्खियों में रहने वाले रणवीर सिंह अपनी आगामी फिल्‍म बेफिक्रे के ट्रेलर को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। इसका प्रोमोशन करने के लिए भी रणवीर सिंह अपने मनमौजी का स्‍वभाव का प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटे।

ranveer-singh-001

ट्रेलर रिलीज होने से पहले रणवीर सिंह ने अपने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो जारी किया, जिसमें बैकग्राउंड में दिलवाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे का गाना बज रहा है और रणवीर सिंह बाथरूम में नहा रहे हैं।

काजोल पर फिल्‍माये गए इस गाने के खत्‍म होते हुए रणवीर सिंह अपने रैपर स्‍टाइल में आदित्‍य चोपड़ा को निवेदन करते हैं कि जल्‍दी से ट्रेलर रिलीज करें। रणवीर सिंह का यह वीडियो भी आपका दिन बना देगा।