Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म जगत की घटनाओं पर आधारित ‘कैबरे’

फिल्‍म जगत की घटनाओं पर आधारित ‘कैबरे’

0
244

बॉलीवुड निर्माता निर्देशक एवं अभिनेत्री पूजा भट्ट ने उन ख़बरों का खंडन किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि उनकी अगली फिल्‍म ‘कैबरे’ अभिनेत्री हेलन के जीवन से प्रभावित है।

मीडिया से बात करते हुए पूजा भट्ट ने कहा कि ऋचा चड्डा अभिनीत फिल्‍म ‘कैबरे’ किसी के जीवन से प्रेरित नहीं है। हालांकि, यह मनोरंजन-जगत की हस्तियों और फिल्म उद्योग के काम काज से संबंधित घटनाओं पर आधारित है।

पूजा भट्ट ने इस फिल्‍म को पूरी तरह ऋचा चड्ढा की फिल्‍म बताया। साथ ही पूजा ने ऋचा चड्ढा की मेहनत की सराहना की। इस फिल्‍म में आशिकी फेम राहुल रॉय भी नजर आएंगे। हालांकि, उनकी भूमिका बहुत बड़ी नहीं है।

इसके अलावा क्रिकेटर एस श्रीसंत इस फिल्‍म के साथ बड़े पर्दे पर दस्‍तक देने जा रहे हैं। हालांकि, उन्‍होंने छोटे पर्दे पर काफी प्रोग्रामों में अपने अभिनय की झलक प्रस्‍तुत की है।