Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सैफ ने शशि कपूर के लिए विलेन को काटा !

सैफ ने शशि कपूर के लिए विलेन को काटा !

0
202

मुम्‍बई। जी हां। फैंटम अभिनेता सैफ अली ख़ान ने एक फिल्‍म की शूटिंग के दौरान विलेन की टांग पर काट लिया था। इस बात का खुलासा उनकी मां शर्मिला टैगोर ने ‘शशि कपूर: हाउसहोल्‍डर, द स्‍टार’ में किया, जो असीम छाबड़ा ने लिखी है।

saif ali khan
बकौल लेखक, शर्मिला टैगोर ने उनको बताया कि जब जयपुर में शशि कपूर और शर्मिला टैगोर पाप और पुण्‍य की शूटिंग कर रहे थे तो उनका बेटा सैफ अली ख़ान भी उनके साथ था। तब सैफ अली ख़ान की उम्र लगभग 2 साल के आस पास थी।

शूटिंग दौरान अन्‍य कपूर बच्‍चे भी उपस्‍थित थे। शशि कपूर के साथ सैफ अली ख़ान का काफी लगाव हो गया था। एक दिन एक्‍शन सीन के दौरान विलेन को शशि कपूर पर हमला करना था। और सीन के मुताबिक सब कुछ हुआ।

मगर, सैफ अली ख़ान से बर्दाशत न हुआ, उन्‍होंने विलेन की टांग पर जाकर अपने दांतों से काट लिया। डरिए मत! अब सैफ अली ख़ान बड़े हो चुके हैं।