Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News पर्दे पर नागा साधू बनने जा रहे हैं अभिनेता सैफ अली खान

पर्दे पर नागा साधू बनने जा रहे हैं अभिनेता सैफ अली खान

0
275

मुम्बई। अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित सेक्रेड गेम्स में सरदार पुलिस अधिकारी सरताज सिंह की भूमिका निभाने के बाद सैफ अली खान अब नागा साधू का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

इस बारे में बात करते हुए सैफ अली खान ने खुलासा किया कि अपनी अगली फिल्म हंटर में वह नागा साधू का किरदार अदा करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग राजस्थान में पूरी की गई है।

इस फिल्म की शूटिंग गर्मियों के मौसम में की गई थी, जिसके कारण सैफ अली खान को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सैफ अली खान के मुताबिक उनको अपने किरदार के अनुसार हुलिया बनाने के लिए लगभग 40 मिनट का समय लगता था।

इस फिल्म की शूटिंग को पूरा करने में लगभग 50 दिनों का वक्त लगा। सैफ अली खान अपने किरदार से काफी खुश नजर आए क्योंकि ऐसा किरदार उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर में इससे पहले कभी अदा नहीं किया।