Monday, September 28, 2026
Home Gossip/News इस तारीख को रिलीज होगी सैफ अली खान अभिनीत फिल्‍म Chef

इस तारीख को रिलीज होगी सैफ अली खान अभिनीत फिल्‍म Chef

0
185

मुम्‍बई। रंगून स्‍टार सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्‍म Chef की रिलीज डेट घोषित कर दी गई है। पहले कहा जा रहा था कि फिल्‍म Chef 14 जुलाई 2017 को रिलीज होगी। लेकिन, ऐसा बिलकुल नहीं होने जा रहा है।

यकीनन, अभिनेता सैफ अली खान के प्रशंसकों को फिल्‍म Chef के लिए कुछ महीने और इंतजार करना पड़ेगा।

सह फिल्‍म निर्माता प्रिया गुप्‍ता के अनुसार फिल्‍मकार राजा कृष्ण मेनन निर्देशित फिल्‍म Chef 6 अक्‍टूबर 2017 को रिलीज होगी।

यदि सैफ अली खान की फिल्‍म Chef 14 जुलाई को रिलीज होती, तो इसका बॉक्‍स ऑफिस टकराव रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्‍म जग्‍गा जासूस से होता।

क्‍या सोहा अली खान की किताब खोलेगी सैफ और करीना के राज?

इस फिल्‍म में सैफ अली खान एक Chef की भूमिका अदा करेंगे और फिल्‍म Chef को भारत के अलग अलग हिस्‍सों में शूट किया गया है। इस फिल्‍म का निर्माण टी-सीरीज और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहे हैं।