Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News Oh Really! अब कम बोलेंगे सलमान ख़ान

Oh Really! अब कम बोलेंगे सलमान ख़ान

0
230

मैड्रिड। हाल में अपने एक बयान को लेकर चर्चा का केंद्र बने सलमान ख़ान ने अब कम बोलने का तरीका अपना शुरू कर दिया है।

गुरुवार को 17वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) के लिए रखे गए एक संवाददाता सम्मेलन में सलमान ख़ान ने कहा, “मुझे मालूम है कि यह एक लंबी शाम रही है, इसलिए मैं कम और जल्दी बोलूंगा।”

इस पर दर्शकों में बैठी एक महिला ने उन्हें ‘नो’ कहकर और बोलने के लिए प्रेरित किया और उनसे मंच पर थोड़ी देर और रुकने का निवदेन किया।

Salman Khan

अभिनेता सलमान ख़ान ने ‘दुष्कर्म पीड़िता’ संबंधित अपने हालिया विवादित बयान की ओर इशारा करते हुए कहा, “मुझे कम बोलना होगा। मैं जितना कम बोलूं मेरे लिए उतना बेहतर है।”

स्‍पेन से जुड़े एक अन्‍य पहलू पर प्रकाश डालते हुए सलमान ख़ान ने कहा, “मैं दूसरी बार स्पेन आया हूं। लेकिन मैं आज जो कुछ हूं, जहां हूं, वहां स्पेन के एक आदमी की बदौलत हूं। वह मेरे लिए पिता समान थे। वह मेरे स्कूल के प्रिंसिपल थे। वह अब नहीं रहे, लेकिन हम उनसे स्कूल में बहुत प्यार करते थे।”

गौरतलब है कि दुष्‍कर्म पीड़ित महिला से स्‍वयं की तुलना करने के तुरंत बाद सलमान ख़ान को बयान के गलत होने का अहसास हो गया था और सलमान ख़ान ने कहा था, “मुझे नहीं लगता कि मुझे यह कहना चाहिए।”

-आईएएनएस