Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News सुलतान का नया रूप देखा या नहीं ?

सुलतान का नया रूप देखा या नहीं ?

0
279

‘एक था टाइगर’ की अपार सफलता के बाद सलमान ख़ान एवं यशराज फिल्म्स की जोड़ी फिल्म ‘सुलतान’ लेकर आ रही है। फिल्म सुलतान में सलमान ख़ान के गेटअप को लेकर तरह तरह के अनुमान लगाए जा रहे थे। मगर, सुलतान का नया लुक, जो यशराज बैनर्स ने रिलीज किया है, वो उस लुक से जुदा है, जो चलन में था।

इस पोस्टर में सलमान ख़ान जख्मी हालत में है। नाक से रक्त बह रहा है। जमीन पर गिरा हुआ है। यह पोस्टर फिल्म ‘जय हो’ की याद भी दिला रहा है। फिल्म का इससे पहले भी एक पहले पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें लिखा हुआ था कि दुनिया एक जंगल है, या तो लड़ो या सदा भागते रहो।

सूत्रों के अनुसार, यह फिल्म र्इद पर रिलीज की जाएगी। इसकी टक्कर शाहरुख़ ख़ान अभिनीत फिल्म ‘रर्इस’ के साथ हो सकती है। हालांकि, ‘रर्इस’ की शूटिंग में शाहरुख़ ख़ान को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एेसे में फिल्म के रिलीज होने में देरी होने की संभावनाएं अधिक हैं। सुलतान में सलमान ख़ान के साथ अनुष्का शर्मा नजर आएंगी।