Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News शादी को लेकर सलमान ख़ान ने तोड़ी चुपी

शादी को लेकर सलमान ख़ान ने तोड़ी चुपी

0
243

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने विवाह संबंधित अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि जब वह शादी का फैसला ले लेंगे तो सबको ट्वीट कर जानकारी दे देंगे।

उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि शादी के सवालों से उन्हें और घरवालों को परेशान न करें। सलमान और उनके परिवार वालों को पिछले कई वर्षो से शादी की योजना के बारे में सवाल किया जाता रहा है।

salman khan 003
हाल में उनका रिश्ता रोमानियाई सुंदरी लुलिया वंतूर के साथ जोड़ा जा रहा है। वग प्रीति जिंटा की पार्टी में सलमान के साथ थीं।

सलमान से जब शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान शादी की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मुझे जब शादी करनी होगी, मैं कर लूंगा। जब भी मैं शादी करूंगा, खुद बता दूंगा।

‘प्रेम रतन धन पायो’ स्टार शादी के सवालों से परेशान हो गए थे।

‘दबंग’ स्टार का प्रेम जीवन हमेशा सवालों के घेरे में रहा है। इससे पहले उनका मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ के साथ प्रेम संबंध रहा है।

-आईएएनएस