Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News सलमान की अपील एकजुट का प्रतीक : अक्षय कुमार

सलमान की अपील एकजुट का प्रतीक : अक्षय कुमार

0
218

कोलकाता। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ देखने के लिए सलमान खान की ओर से अपने प्रशंसकों से की गई अपील के बाद कहा कि उनका दिल बहुत बड़ा है और यह दिखाता है कि हिन्दी सिने जगत में एकजुटता है।

अक्षय ने यहां संवाददाताओं को बताया, “सलमान ने दिखाया कि हम एकजुट हैं। इस उद्योग में एक साल में लगभग 180 फिल्में बनती हैं और कई अधूरी रह जाती हैं। हम रेस के घोड़ों की तरह नहीं हैं, जो एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ करें।”

salman khan 005

बॉलीवुड में दो कलाकारों के बीच प्रतियोगिता के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा, “बॉलीवुड में बहुत सारा काम है, जिसके लिए पर्याप्त कलाकार नहीं हैं। यहां सभी के लिए बहुत मौके हैं और दो कलाकारों के बीच प्रतिस्पर्धा नहीं है।”

सलमान ने मंगलवार रात ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ एक वीडियो साझा की, जिसमें वह प्रशंसकों से ‘रुस्तम’ देखने का आग्रह करते दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।

akshay kumar rustom

वीडियों में दबंग स्टार यह कहते सुनाई दे रहे हैं, “हमारे फिल्म इंडस्ट्री के रुस्तम-ए-हिन्द की फिल्म आ रही है नाम है ‘रुस्तम’। 12 अगस्त को जाकर देखिए अक्षय कुमार की फिल्म ‘रुस्तम’।”

-आईएएनएस