Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News इसलिए सलमान खान के साथ काम करना नहीं चाहती सना!

इसलिए सलमान खान के साथ काम करना नहीं चाहती सना!

0
342

नई दिल्ली। भले ही बॉक्‍स ऑफिस पर सलमान खान का सिक्‍का चलता है। लेकिन, फिर भी वजह तुम हो अभिनेत्री सना खान सलमान खान के साथ काम करने को इच्‍छुक नहीं हैं।

sana-khan-002

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार हल्‍ला बोल अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं सलमान खान के साथ लंबे समय तक काम कर चुकी हूं। इसलिए मैं अब सलमान खान की बजाय शाह रुख खान के साथ काम करना चाहती हूं।’

गौरतलब है कि सना खान जय हो में सलमान खान के साथ काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री जल्‍द ही विशाल पंड्या निर्देषित वजह तुम हो में मुख्‍य भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसके अलावा टॉम, डिक एंड हैरी 2 में भी नजर आएंगी।

wajah-tum-ho-004
गुरमीत चौधरी, शरमन जोशी और रजनीश दुग्‍गल अभिनीत फिल्‍म वजह तुम हो 2 दिसंबर, 2016 को रिलीज होगी।