Friday, August 14, 2026
Home Gossip/News सिल्‍क स्‍मिता का किरदार निभा चुकी हैं अभिनेत्री सना खान

सिल्‍क स्‍मिता का किरदार निभा चुकी हैं अभिनेत्री सना खान

0
254

मुंबई। इरोटिक फिल्‍म वजह तुम हो में बेहद बोल्‍ड सीन देने वाली अभिनेत्री सना खान दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपनी कामुक भूमिकाओं के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री सिल्क स्मिता का किरदार निभा चुकीं हैं।

कन्‍नड़ भाषा में बनीं सिल्‍क स्‍मिता की बायोपिक ‘सिल्क सक्कथ मागा’ में काम कर चुकीं अभिनेत्री सना ने कहा कि सिल्क का किरदार भावुक कर देने वाला था।

sana khan 001

फिल्‍म वजह तुम हो में कामुक सीन अनुभवों के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा, ‘अंतरंग दृश्य को लेकर मुझे निर्देशक पर भरोसा था। हालांकि, मैंने अपनी एक बुरी आदत के कारण गुरमीत चौधरी को काफी परेशान किया। मुझे कपड़ों की क्रीज बिगड़े पसंद नहीं, इसलिए मैं बार बार गुरमीत को कहती थी, पास मत आना। हालांकि, बाद में सब कुछ छोड़कर सिर्फ शूटिंग का आनंद लिया।

wajah-tum-ho-008
अभिनेत्री सना खान जल्द ही दो दिंसबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘वजह तुम हो’ में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। -आईएएनएस