Monday, April 27, 2026
Home Gossip/News संजय दत्‍त अभिनीत फिल्‍म भूमि की रिलीज डेट बदलेगी!

संजय दत्‍त अभिनीत फिल्‍म भूमि की रिलीज डेट बदलेगी!

0
207

मुम्‍बई। जैसा कि हम जानते हैं कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्‍त फिल्‍मकार उमंग कुमार निर्देशित फिल्‍म भूमि से कमबैक करने जा रहे हैं, जो 4 अगस्‍त 2017 को रिलीज होने जा रही थी। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा क्‍योंकि संजय दत्‍त फिल्‍म की रिलीज डेट बदलने का मन बना चुके हैं।

ख़बर है कि 4 अगस्‍त 2017 को आमिर खान निर्मित फिल्‍म सीक्रेट सुपरस्‍टार रिलीज होने जा रही है, जिसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। ऐसे में संजय दत्‍त नहीं चाहते कि उनकी फिल्‍म भूमि भी 4 अगस्‍त को रिलीज हो क्‍योंकि संजय दत्‍त बॉक्‍स ऑफिस वार से अधिक दोस्‍ती को महत्‍व देते हैं।

एक समाचार पत्र के साथ बातचीत करते हुए संजय दत्‍त ने कहा, ‘आमिर खान मेरे अच्‍छे दोस्‍त हैं और मैं नहीं चाहूंगा कि मेरी कमबैक फिल्‍म उसकी फिल्‍म के खिलाफ रिलीज हो क्‍योंकि मैं फिल्‍म निर्माण में आने वाली मुश्‍किलों को समझता हूं।’

सूत्रों के अनुसार फिल्‍म भूमि की नई रिलीज डेट जल्‍द घोषित की जाएगी।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।