Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News #SelfiewithSunny! चल सेल्‍फी ले ले रे, सनी लिओनी का नया ऑफर

#SelfiewithSunny! चल सेल्‍फी ले ले रे, सनी लिओनी का नया ऑफर

0
332

मुम्‍बई। यदि आप ग्‍लैमर सनसनी सनी लिओनी के प्रशंसक हैं, तो आपके लिए एक जबरदस्‍त ख़बर है। ख़बर यह है कि सनी लिओनी आपको अपने साथ सेल्‍फी लेने का मौका दे रही है।

इस मौके का फायदा उठाने के लिए आपको अपनी जेब हल्‍की करनी होगी या हो सकता है आप पहले से लस्‍ट बाय सनी लिओनी का इस्‍तेमाल कर रहे हों।

सनी लिओनी ने अपने फैन्‍स के लिए सेल्‍फी विद सनी कॉन्‍टेस्‍ट शुरू किया है। इस कॉन्‍टेस्‍ट के अंतर्गत आपको लस्‍ट बाय सनी लिओनी उत्‍पाद के साथ एक सेल्‍फी लेकर ट्विटर पर अपलोड करनी होगी।

हो सकता है कि आप लक्‍की विजेता बन जाएं और सनी लिओनी के साथ सेल्‍फी लेने का अवसर जीत जाएं। यदि असली वाले फैन हैं तो देरी न करें क्‍योंकि आपके पास केवल 10 दिन बचे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में सनी लिओनी ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्‍बू रतनानी के नये कैलेंडर के लिए बेहद हॉट फोटो शूट करवाया है।