Monday, April 13, 2026
Home Gossip/News गुलाम में नजर आई कंगना और शाहिद कपूर की तकरार

गुलाम में नजर आई कंगना और शाहिद कपूर की तकरार

0
193

मुम्‍बई। फिल्‍म रंगून के रिलीज होने के दिन नजदीक आ रहे हैं और फिल्‍म निर्माता भी प्रचार में कोई कोर कसर बाकी छोड़ना नहीं चाहते।

फिल्‍म ट्रेलर व गानों में शाहिद कपूर और कंगना रनौट की रूमानियत दिखाने के बाद अब निर्माता दोनों के बीच की तकरार को भी बखूबी भुनाने की कोशिश में हैं।

जी हां, वायकॉम 18 मोशन पिक्‍चर्स ने गुलाम नामक वीडियो यूट्यूब पर रिलीज किया है, जिसमें कंगना रनौट और शाहिद कपूर की मजेदार तकरार को दिखाया गया है।

विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्‍म रंगून, जो 24 फरवरी 2017 को रिलीज होगी, में भी आम फिल्‍मों की तरह दो युवाओं की तकरार ही प्‍यार में बदलेगी।

हालांकि, इससे पहले फिल्‍म निर्माताओं ने मैं बहुत डरता हूं शीर्ष के साथ कंगना और शाहिद कपूर की बरसात वाली रोमांटिक मूमेंट को शेयर किया था।