Friday, October 16, 2026
Home Gossip/News यहां देखें : शाहिद कपूर की अगली फिल्म कबीर सिंह का नया...

यहां देखें : शाहिद कपूर की अगली फिल्म कबीर सिंह का नया पोस्टर

0
328

मुम्बई। बुधवार को शाहिद कपूर की आगामी फिल्म कबीर सिंह का नया पोस्टर रिलीज हुआ। तेलुगू फिल्म अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक कबीर सिंह में शाहिद कपूर मेधावी मेडिकल स्टूडेंट और युवा सर्जन के किरदार में नजर आएंगे।

शाहिद कपूर की प्रेमिका के रूप में कियारा आडवाणी नजर आएंगी। फिल्म कबीर सिंह का निर्देशन संदीप वंगा ही करने वाले हैं, जो मूल संस्करण के निर्देशक हैं।

फिल्म कबीर सिंह का ट्रेलर 13 मई 2019 को रिलीज किया जाएगा जबकि फिल्म 21 जून 2019 को रिलीज होगी।

उम्मीद है कि इस फिल्म की सफलता को शाहिद कपूर के कैरियर को नयी उड़ान दे क्योंकि इस फिल्म ने तेलुगू में जबरदस्त कारोबार किया था।