Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News बच्‍चों का बड़ा होना अखरता है किंग ख़ान को

बच्‍चों का बड़ा होना अखरता है किंग ख़ान को

0
187

मुंबई। फैन अभिनेता शाहरुख खान ने आज अपने मन की बात साझा करते हुए अपने फैन्‍स को एक नकारात्‍मक बात से अवगत करवाया, जो उनको बेहद नकारात्‍मक लगती है।

जी हां। गुजरता समय और बच्चों का बड़ा होना पसंद नहीं आ रहा है। वह इसे ‘नकारात्मकता’ के रूप में देखते हैं। उनका कहना है कि आज सिर्फ एक ही चीज ‘नकारात्मक’ है और वह है, बच्चों का बड़ा होना।

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी सुहाना के जन्मदिन और बेटे आर्यन की स्नातक की पढ़ाई पूरी होने के संदर्भ में गुजरते समय का जिक्र किया।

shah rukh khan kids

उन्होंने रविवार को ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुहाना, आर्यन की नई और पुरानी तस्वीर साझा की। पुरानी तस्वीर सुहाना, आर्यजन के बचपन की है, जबकि एक अन्य तस्वीर आज के समय की है।

तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “आज एक ही नकारात्मक बात है कि बच्चे बड़े हो रहे हैं। अब इंतजार है कि वह कब दोबारा परियों की कहानी पर विश्वास करेंगे।”

इस बीच, शाहरुख की पत्नी गौरी ने भी फेसबुक पर बेटी को जन्मदिन की बधाई दी। आर्यन ने शुक्रवार को स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली। वह लंदन में सेवनोक्स स्कूल से पढ़ाई कर रहे थे।

इस साल की शुरुआत में शाहरुख ने आईएएनएस के साथ साक्षात्कार में साझा किया था कि आर्यन, सुहाना और अब्राम तीनों में से किसी ने भी मनोरंजन-जगत में शामिल होने की रुचि नहीं दिखाई है।

फिल्म ‘फैन’ के बाद शाहरुख राहुल ढोलकिया की फिल्म ‘रईस’ के साथ व्यस्त हैं।

-आईएएनएस