Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News अभिनेत्री शमा सिकंदर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

अभिनेत्री शमा सिकंदर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

0
236

मुम्‍बई। प्रेम अगन और मन जैसी फिल्‍मों का हिस्‍सा रहीं टेलीविजन अभिनेत्री शमा सिकंदर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्‍यू के दौरान अपने बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

अभिनेत्री शमा सिकंदर ने पांच साल पहले की एक बात को याद करते हुए कहा, ‘एक रात मैंने अपना जीवन समाप्‍त करने की कोशिश करते हुए नींद की बेहताशा गोलियां खा ली थी। मैंने अपनी मां से मुझे नहीं जगाने के लिए कहा।’

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘मैंने गोलियां निगलने के बाद अपने भाई को अपने बैंक खाते जानकारी भेजी। जिसके बाद उसने तुरंत मेरी मां से मुझे देखने के लिए कहा। और लगभग मुझे तीन घंटों के पश्‍चात अस्‍पताल पहुंचाया गया। मैं इलाज से खुश नहीं थी।’

‘मुझे नहीं पता कि एक ही जीवन में पुन:जन्‍म संभव है। हालांकि, मैंने धीरे धीरे महसूस किया कि यह एक अध्‍यात्‍मिक कॉल थी।, अभिनेत्री शमा सिकंदर ने हादसे की रात को याद करते हुए कहा।’

हालांकि, शमा सिकंदर के प्रेमी अलेक्‍स ओ नील ने उनको बायपोलर डिस्‍ऑर्डर के संबंध में जानकारी देते हुए उनको इलाज करवाने के लिए कहा था। लेकिन, जिंदगी में बोरियत महसूस करने वाली शमा सिकंदर इलाज के लिए तैयार नहीं थी। बल्‍कि, अब जीवन से थका हुआ महसूस करने लगी थीं।

गौरतलब है कि हाल में ही शमा सिकंदर ने फिल्‍मकार विक्रम भट्ट की फिल्‍म माया की शूटिंग खत्‍म की है।