Sunday, July 12, 2026
Home Gossip/News सैफ, करीना के बेटे तैमूर की पहली विदेश यात्रा ‘यूरोप’

सैफ, करीना के बेटे तैमूर की पहली विदेश यात्रा ‘यूरोप’

0
246

मुम्‍बई। जी हां। अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर की संतान तैमूर की पहली विदेश यात्रा यूरोप के नाम दर्ज होने जा रही है।

दरअसल, सैफ अली खान अपनी अगली फिल्‍म शेफ की शूटिंग के लिए यूरोप जाने वाले हैं। ऐसे में करीना कपूर चाहती हैं कि सैफ को कंपनी दी जाए। इसलिए इस यात्रा पर करीना कपूर के साथ साथ उनका पुत्र तैमूर भी इस यात्रा पर जाएगा।

हालांकि, एयरलिफ्ट निर्देशक राजा कृष्‍ण मेनन निर्देशित फिल्‍म शेफ की अधिकतर शूटिंग भारत के अलग अलग शहरों में हुई है। लेकिन निर्माता निर्देशक फिल्‍म के क्‍लाईमेक्‍स के लिए यूरोप की तैयारी में हैं।

फिल्‍म का विदेश शूटिंग शेड्यूल 15 जनवरी के बाद शुरू होने की संभावना है। तब तक सैफ अली खान करीना कपूर और तैमूर के साथ मुम्‍बई में समय गुजारेंगे।