Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News शर्मन ‘3 इडियट्स’ के सीक्‍वल के लिए बेकरार

शर्मन ‘3 इडियट्स’ के सीक्‍वल के लिए बेकरार

0
351

मुंबई। जबरदस्‍त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाने वाले अभिनेता शर्मन जोशी राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल में भी काम करना चाहते हैं।

खबर है कि हिरानी ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। इस बारे में शर्मन ने आईएएनएस को बताया, “हां, उन्होंने (हिरानी) मुझे बताया था कि उनकी ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल बनाने की योजना है। मैं इसका बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि वह पटकथा पूरी करें, ताकि हम जल्द काम शुरू कर सकें।”

sharman joshi
‘3 इडियट्स’ बॉक्स-ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इसमें आमिर खान, आर. माधवन, शर्मन जोशी, करीना कपूर खान, बमन ईरानी और ओमी वैद्य जैसे कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

थियेटर अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले शर्मन ने बताया कि वह अब अपना ज्यादातर समय रंगमंच को दे रहे हैं।

-आईएएनएस