Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News शिल्‍पा शेट्टी कमबैक की तैयारी में !

शिल्‍पा शेट्टी कमबैक की तैयारी में !

0
230

मुम्‍बई। ‘धड़कन’ अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी जल्‍द ही बड़े पर्दे पर वापसी कर सकती हैं। सुनने में आया है कि शिल्‍पा शेट्टी महिला प्रधान फिल्‍म में काम करने के लिए उत्‍सुक हैं।

सूत्रों की मानें तो शिल्‍पा शेट्टी को अपना पसंदीदा किरदार मिल गया है। उनकी अगली फिल्‍म को इशिता गांगुली निर्देशित करेंगी, जो थिएटर डायरेक्‍टर हैं।

Shilpa shetty with kapil Big Picture

फिल्‍म की कहानी तीन महिलाओं के इर्दगिर्द घूमती है। बताया जा रहा है कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो शिल्‍पा शेट्टी इस फिल्‍म के जरिये वर्ष 2017 में बड़े पर्दे पर दस्‍तक दे सकती हैं।

हालांकि, पिछले कुछ सालों दौरान शिल्‍पा शेट्टी ‘दोस्‍ताना’ और ‘ढिश्‍कियाऊं’ जैसी फिल्‍मों में आइटम नंबर करती नजर आई थी।