Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News श्‍वेता रोहिरा ऐसे बनाएंगी सलमान के जन्‍मदिवस को विशेष

श्‍वेता रोहिरा ऐसे बनाएंगी सलमान के जन्‍मदिवस को विशेष

0
588

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर पुलकित सम्राट की पत्‍नी श्वेता रोहिरा अपने मुंह बोले भाई सलमान खान को उनके 51वें जन्मदिन पर एक विशेष तोहफा देने की योजना बनाई है। 27 दिसंबर 2016 को अभिनेता सलमान खान 51 वर्ष के हो जाएंगे।

श्वेता रोहिरा ने एक बयान में कहा, ‘मैं कुछ समय से इसकी योजना बना रही थी। गिफ्ट अभी सरप्राइज है। लेकिन यह हाथ से पेंट किया हुआ कुछ होगा। भाई भी एक कलाकार हैं तो यह उनसे संबंधित होगा।’

सलमान खान के साथ अपने यादों के बारे में बात करते हुए श्वेता रोहिरा ने कहा, ‘हमारे बहुत सारे यादगार पल हैं, लेकिन मेरे लिए सबसे अच्छा पल वह था, जब मैंने भाई को राखी बांधी थी। इसलिए यह मेरे लिए खास दिन है, जिसे मैं कभी नहीं भूल सकती।’

-आईएएनएस