भले ही सूर्यवंशी की घोषणा के साथ रोहित शेट्टी के सिंघम फैन्स की उम्मीदों को झटका लगा था, क्योंकि रोहित शेट्टी अजय देवगन की जगह अक्षय कुमार को पुलिस अधिकारी के रूप में लेकर आ रहे हैं।
![](https://www.filmikafe.com/wp-content/uploads/2019/04/Ajay-Devgn-DDPD.jpg)
लेकिन, अब सिंघम फैन्स राहत की सांस भर सकते हैं क्योंकि सिंघम 3 बनने की संभावनाएं बनती दिख रही हैं। सूत्रों की मानें तो रोहित शेट्टी अपनी सुपरहिट फिल्म सिंघम के प्रशंसकों को निराश नहीं करेंगे।
फिलहाल, मिली जानकारी के अनुसार रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म सूर्यवंशी में अपने सिंघम सितारे अजय देवगन और शिम्बा सितारे रणवीर सिंह को एक लंबे एक्शन सीन में फिट कर रहे हैं, जहां से सिंघम 3 और शिम्बा 2 बनने के संकेत मिलने की पूरी पूरी संभावनाएं रखी जाएंगी।
हालांकि, सिंघम 3 बनने की संभावनाएं सूर्यवंशी की सफलता पर भी निर्भर करेंगी। यदि बॉक्स ऑफिस पर सूर्यवंशी तबाड़तोड़ कमाई करती है, तो रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म को कुछ महीनों के ब्रेक के बाद शुरू कर सकते हैं।
यदि नतीजे सकारात्मक नहीं मिलते, तो रोहित शेट्टी के आगामी प्रोजेक्ट कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में जा सकते हैं।