Wednesday, September 30, 2026
Home Gossip/News रोहित शर्मा से अपने रिश्‍ते को लेकर बोलीं सोफिया हयात

रोहित शर्मा से अपने रिश्‍ते को लेकर बोलीं सोफिया हयात

0
201

मुंबई। चमक धमक वाली दुनिया से निकलकर अध्‍यात्‍म की दुनिया में कदम रख चुकीं सोफिया हयात ने क्रिकेटर रोहित शर्मा से अपने रिश्‍ते के बारे में खुलकर बात की।

रोहित शर्मा के साथ प्रेम संबंधों में रह चुकीं सोफिया हयात ने कहा, ‘रोहित शर्मा से मेरा कोई संपर्क नहीं है, जब से रोहित शर्मा ने वैवाहिक जीवन शुरू किया है। मुझे उम्मीद है कि रोहित अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश है। मेरा संबंध आत्मा से था और पवित्र था और यह बहुत खूबसूरत था।’

‘वेलकम – बाजी मेहमान नवाजी की’, ‘बिग बॉस 7’ और ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ जैसे टीवी कार्यक्रमों में नजर आ चुकीं सोफिया हयात ने कहा, ‘बॉलीवुड में किसी के साथ काम करने की कोई इच्छा बाकी नहीं रही। और इच्छाएं भविष्य पर आधारित होती हैं और भविष्य के लिए कोई इच्छा नहीं है।’

साथ ही पूर्व मॉडल ने कहा, ‘मुझे मनोरंजन और अभिनय पसंद है। हालांकि, समय बहुत पवित्र है और मैं इसे सिर्फ मनोरंजन में बर्बाद करना नहीं चाहती।’ -आईएएनए/एफकेएनएन