सोनाक्षी सिन्‍हा की फिल्‍म खानदानी शफाखाना की रिलीज डेट बदली

0
991

कलंक की अपार असफलता के बाद सोनाक्षी सिन्‍हा फ्लॉप अभिनेत्री का ठप्‍पा हटाने के लिए तैयार हैं। लेकिन, उनकी अगली फिल्‍म खानदानी शफाखाना की रिलीज डेट में बदलाव हुआ है।

जी हां, सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ जुलाई की जगह अगस्‍त में रिलीज होगी। फिल्‍म में सुपरहिट गाने शहर की लड़की का रीमेक डाला जा रहा है।

रिलीज डेट बदलाव के कारण सोनाक्षी सिन्‍हा की फिल्‍म खानदानी शफाखाना की टक्‍कर परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ से होगी।

सोनाक्षी सिन्‍हा ने गुरूवार को सोशल मीडिया पर रिलीज डेट के बदलने की जानकारी दी। सोनाक्षी सिन्‍हा ने लिखा, “जनहित में जारी एक सूचना, ‘खानदानी शफाखाना’ अब हक से खुलेगा 2 अगस्त को।” बता दें कि पहले खानदानी शफाखाना 26 जुलाई से खुलने जा रहा था।

Badshah, Tanishk Bagchi, Payal Dev, Rochak Kohli, Vipul Mehta, Abhishek Nailwal, Khandaani Shafakhana , Sonakshi Sinha Khandaani Shafakhana , Sonakshi Sinha