Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जानिए! चिंतित होती है मां तो क्‍या करती हैं सोनाक्षी?

जानिए! चिंतित होती है मां तो क्‍या करती हैं सोनाक्षी?

0
317

मुंबई। अपने दोस्‍त बंटी सचदेवा के साथ वैवाहिक जीवन शुरू करने की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनाक्षी सिन्‍हा ने कहा कि इस तरह की अफवाहों से मेरे पिता परेशान नहीं होते, उनको पता है कि विवाद शोबिज का अभिन्न हिस्सा हैं। लेकिन उनकी मां पूनम सिन्हा उनसे जुड़े विवादों को लेकर चिंतित हो जाती हैं।

हाल ही में खबरें आई थीं कि सोनाक्षी सिन्‍हा अपने दोस्त बंटी सचदेवा के साथ घर बसाने वाली हैं।

sonakshi sinha akira

सोनाक्षी सिन्‍हा ने आईएएनएस से कहा, “मेरे पिता परवाह नहीं करते। वह इन सब में नहीं पड़ते क्योंकि वह भी इससे गुजर चुके हैं, बल्कि मुझसे भी ज्यादा।”

अभिनेत्री ने कहा, “लेकिन, मेरी मां चिंतित हो जाती हैं, इसलिए मुझे उन्हें समझाना पड़ता है और शांत करना पड़ता है। आखिकार वह समझ जाती हैं, लेकिन सोचती हैं कि वे मेरी बेटी के बारे में क्यों लिख रहे हैं।”

सोनाक्षी ने कहा कि वह निराधार खबरों पर ध्यान नहीं देतीं, लेकिन जब उनके परिवार को घसीटा जाता है तब वह उन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करती हैं।

-आईएएनएस