Sunday, April 26, 2026
Home TV/OTT छोटे पर्दे पर नजर आ सकती हैं श्रद्धा

छोटे पर्दे पर नजर आ सकती हैं श्रद्धा

0
367

मुंबई। एक म्यूजिक रियलिटी टीवी शो के जरिए श्रद्धा छोटे पर्दे की दुनिया में प्रवेश कर सकती हैं। अभिनेत्री को आने वाले ‘रॉ स्टार’ शो के जज पैनल में गायक अरिजीत सिंह के साथ जुड़ने के लिए कहा गया है।

सूत्र की जानकारी के अनुसार, “अरिजीत जहां इस शो में सादगी के साथ प्रतियोगियों को मार्गदर्शन देंगे वहीं श्रद्धा इस शो में ग्लैमर का तड़का लगाएंगी।”

shraddha Kapoor 006

सूत्र ने कहा, “अरिजीत का मशहूर गाना ‘तुम ही हो’ को श्रद्धा पर फिल्माया गया है और दोनों में अच्छी पटती है। फिलहाल श्रद्धा साउथ अफ्रीका में ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की शूटिंग कर रही है लेकिन उनके वापस आने पर शूटिंग शुरू कर देंगे।”

श्रद्धा इस शो के लिए उपयुक्त साबित हो सकती है। उन्होंने फिल्म ‘एक विलेन’ की गीत ‘तेरी गलियां’ को गाया है। जो बहुत मशहूर हुआ था।

‘रॉ स्टार’, ‘इंडियाज रॉ स्टार’ का सीक्वल नहीं है। शो का प्रसारण लाइफ ओके पर होगा।

-आईएएनएस