Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड को कर रही हैं डेट सोनल चौहान!

दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड को कर रही हैं डेट सोनल चौहान!

0
356

मुम्बई। सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी के साथ फिल्म जन्नत से बॉलीवुड डेब्यु करने वाली खूबसूरत अदाकारा सोनल चौहान इनदिनों अपनी लव लाइफ के कारण चर्चा में बनी हुई हैं।

Sonal Chauhan Photo By Amit Mehra Photography Via Instagram 

सुनने में आया है कि अभिनेत्री सोनल चौहान इनदिनों दीपिका पादुकोण कथित के एक्स बॉयफ्रेंड और विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या को डेट कर रही हैं, जो इस समय देश से बाहर है।

​बॉलीवुड में एक के बाद एक तीन फ्लॉप फिल्में देने के बाद सोनल चौहान ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया था। बता दें कि टॉलीवुड में अभिनेत्री सोनल चौहान ने सुपर स्टार नंदामुरी बालाकृष्णन के साथ लीजेंड और डिक्टेटर जैसी फिल्में की।

तेलुगू सिनेमा डॉट कॉम   की रिपोर्ट के अनुसार सोनल चौहान के पास इस समय टॉलीवुड में कोई प्रोजेक्ट नहीं है। अभिनेत्री सोनल चौहान फिलहाल सिद्धार्थ माल्या के इर्दगिर्द घूम रही हैं।

इस रिपोर्ट के अंत में कहा गया है कि सोनल चौहान और सिद्धार्थ माल्या दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, इस बारे में सोनल चौहान की ओर से अ​भी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।