Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News IFFM 2016 में सोनम, नवाज और फवाद छाए

IFFM 2016 में सोनम, नवाज और फवाद छाए

0
232

मेलबर्न। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सोनम कपूर और फवाद खान जैसे कलाकारों ने यहां मेलबर्न में 2016 के भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) में शीर्ष सम्मान प्राप्त किए।

यहां जारी एक बयान के मुताबिक, पुरस्कार समारोह शुक्रवार को प्रतिष्ठित मेलबर्न रेसिटल सेंटर में आयोजित किया गया।

फिल्म ‘पाच्र्ड’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि शकुन बत्रा द्वारा निर्देशित ‘कपूर एंड संस’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार जीता।

sonam kapoor 001

नवाजुद्दीन ने ‘रमन राघव 2.0’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सोनम ने फिल्म ‘नीरजा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता।

पाकिस्तान से फवाद को भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें डाइवर्सिटी पुरस्कार मिला।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर को भी सिनेमा अवार्ड ेसे सम्मानित किया गया।

मलाइका अरोड़ा खान, अनुराग कश्यप, ऋषि, उनकी पत्नी नीतू कपूर, रितुपर्णा सेनगुप्ता और ऋचा चड्ढा जैसे कलाकार कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम 21 अगस्त को समाप्त होगा।

-आईएएनएस