Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना : सोनू सूद

भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना : सोनू सूद

0
380

प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे फिल्‍म अभिनेता सोनू सूद की बिहार के सिवान जिले में मूर्ति बनाने की बात सामने आई है।

इस बात को गंभीरता से लेते हुए सोनू सूद ने ट्वीट पर ट्विटर यूजर को जवाब देते हुए कहा, ‘भाई उस पैसे से किसी गरीब की मदद करना।’

जैसा कि हम सब जानते हैं कि सोनू सूद मुम्‍बई के अलग अलग स्‍थानों में फंसे हुए प्रवासी मजदूरों, अन्‍य लोगों को उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं।

सोनू सूद के इस कार्य से प्रभावित होकर प्रफुल कुमार ने सोशल मीडिया पर सोनू सूद को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘Sonu Sood सर, बिहार का जिला सिवान जहां लोग आपकी मूर्ति बनवाने के तैयारी में। सलाम सर बहुत बहुत प्यार आपको।’

इस ट्वीट पर जवाब देते हुए सोनू सूद ने कहा कि इस मूर्ति पर खर्च होने वाले धन को गरीबों का भला करने में लगाएं।