Friday, September 25, 2026
Home Gossip/News अजय देवगन नहीं, अबकी बार सनी देओल बनेंगे बड़े पर्दे के सिंघम!

अजय देवगन नहीं, अबकी बार सनी देओल बनेंगे बड़े पर्दे के सिंघम!

0
282

इस साल के अंत में शुरू हो सकती है सिंघम सीरीज की एस 3

मुम्‍बई। लगता है कि अभिनेता सनी देओल के स्‍टारडम की तूती एक बार फिर से बोलने वाली है। पल पल दिल के पास का निर्देशन और पोस्‍टर बॉयज के रिलीज होने का इंतजार कर रहे अभिनेता सनी देओल के प्रशंसकों के लिए बड़ी ख़बर है।

जानकारी के अनुसार सिनेमेटोग्राफर रवि के चंद्रन निर्देशन में कदम रखने जा रहे हैं और उनकी पहली निर्देशित फिल्‍म सूर्या अभिनीत एस 3 का हिंदी रीमेक होगी। फिल्‍म में सिंघम के किरदार के लिए सनी देओल को लेकर अप्रोच किया गया है। इस फिल्‍म को एस 3 के नाम से ही बनाया जाएगा, और फिल्‍म का निर्माण जयंतीलाल गढ़ा करने वाले हैं।

गौरतलब है कि सिंघम सीरीज की एस 3 में सूर्या के अलावा श्रुति हासन और अनुष्‍का शेट्टी ने अहम भूमिका अदा की थी। रवि के चंद्रन इससे पहले गजनी, माय नेम इज खान, ओके जानू के लिए सिनेमेटोग्राफी कर चुके हैं।

बॉम्‍बे टाइम्‍स की एक रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल ने सूर्या अभिनीत एस 3 देखी और फिल्‍म से काफी प्रभावित हुए। फिल्‍म की शूटिंग इस साल अंत में शुरू हो सकती है। हिंदी रीमेक में सनी देओल सूर्या द्वारा निभाये गए पुलिस अधिकारी के किरदार को निभाएंगे जबकि ठाकुर अनूप सिंह अपने विलेन वाले किरदार को हिंदी रीमेक में स्‍वयं निभाएंगे।