Tuesday, April 14, 2026
Home Gossip/News नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी की फिल्‍म में सनी लिओनी!

नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी की फिल्‍म में सनी लिओनी!

0
235

मुम्‍बई। बॉलीवुड स्‍टार शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म रईस में आइटम नंबर ‘लैला मैं लैला’ से 25 जनवरी 2017 को सिल्‍वर स्‍क्रीन पर दर्शन देने वाली सनी लिओनी के हाथ एक और बड़ी फिल्‍म लग सकती है।

जी हां, निर्देशन में कदम रखने जा रहे अमीन हाजी की फिल्‍म ‘कोई जाने ना’ में सनी लिओनी मुख्‍य अभिनेत्री के तौर पर नजर आ सकती हैं।

फिल्‍म निर्माता अभिषेक जावकर ने एक प्रेस बयान में कहा, ‘फिल्‍म कोई जाने ना में अरशद वारसी मुख्‍य भूमिका में हैं जबकि नसीरुद्दीन शाह का किरदार भी काफी सशक्‍त है।’

निर्माता अभिषेक ने आगे कहा, ‘हमने फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका के लिए सनी लिओनी से संपर्क किया है, जो पहले भी नसीरुद्दीन शाह के साथ फिल्‍म जैकपॉट में स्‍क्रीन शेयर कर चुकी हैं जबकि अरशद वारसी के साथ पहली बार स्‍क्रीन शेयर करेंगी।’

उल्‍लेखनीय है कि इश्‍किया और डेढ़ इश्‍किया में नसीरुद्दीन शाह और अरशद वारसी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

हालांकि, इस मामले में अभी तक सनी लिओनी की तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। उम्‍मीद जतायी जा रही है कि बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों के साथ काम करने का मौका सनी लिओनी नहीं गंवाना चाहेंगी।