Wednesday, November 11, 2026
Home Gossip/News सनी लियोन ने बताया सफल विवाह का मंत्र

सनी लियोन ने बताया सफल विवाह का मंत्र

0
337

नई दिल्ली। कुछ महीनों से बॉलीवुड में रिश्‍ते टूटने के मामले में रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं, ऐसे में सनी लियोन, जो डेनियल वेबर के साथ जनवरी 2009 से विवाह बंधन में बंधी हैं, ने सफल विवाह का मंत्र बताया है।

जल्‍द ही सनी युवाओं पर आधारित टीवी कार्यक्रम ‘एमटीवी स्पिलट्सविला सीजन 9’ की मेजबानी करती दिखाई देंगी। कार्यक्रम का प्रसारण 11 जून को होगा।

sunny lip kiss big
सनी लियोन ने कहा कि टीवी शो के नौंवे संस्करण में कुछ नई और रोचक स्थितियां हैं। रियेलिटी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ जिंदगी की सच्चाई दिखाता है। हालांकि, शो में पहले कई बार प्रतिभागियों के बीच जुबानी लड़ाई दिखाई गई थी। जिससे लोग परेशान हो जाते हैं और कई बार वे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते।’

सफल विवाह का राज पूछने पर सनी लियोन ने आईएएनएस को बताया, “सफल विवाह का राज विश्वास और समझौता है। मैं ‘हैप्पी वाईफ, हैप्पी लाईफ’ की कहावत में यकीन रखती हूं। लेकिन सफल शादी का मतलब समझौता, बिना शर्त प्यार, एक दूसरे के साथ संवाद और विश्वास है।”

‘एक पहेली लीला’ की अभिनेत्री ने जोर देकर कहा कि अच्छी और लंबे समय तक चलने वाली शादी के लिए समझौता बेहद जरूरी है क्योंकि आप हर बात पर सहमत होने के लिए बाध्य नहीं हैं। रिश्ता ऐसे ही निभता है।

-आईएएनएस