Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News जानिए! आंखें 2 में क्‍यों नहीं सुष्‍मिता सेन?

जानिए! आंखें 2 में क्‍यों नहीं सुष्‍मिता सेन?

0
270

मुंबई। वर्ष 2002 की हिट फिल्म ‘आंखें’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकीं अभिनेत्री और मॉडल सुष्मिता सेन फिल्म का सीक्वल बनाने की बात को लेकर उत्साहित हैं।

अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “फिल्म का सीक्वल बनने से मैं बेहद खुश हूं क्योंकि यह शानदार फिल्म है। इसकी पटकथा लोकप्रिय गुजराती नाटक अंधलो पाटो से प्रेरित थी। मैं इसका दूसरा सीक्वल देखने के लिए उत्साहित हूं।”

sushmita sen 002

क्‍या ‘आंखें 2’ के लिए सुष्‍मिता सेन से संपर्क किया गया? पूछे जाने पर जवाब में अभिनेत्री सुष्‍मिता सेन ने कहा, “मेरे पास इसके लिए बहुत-ही साधारण जवाब है। मेरा किरदार पहले भाग में ही खत्म हो गया था, क्योंकि वो मर गई थी और अगर निर्माता हॉरर फिल्म बनाना चाहेंगे तभी मैं इसमें आ सकती हूं, लेकिन मैं इसका हिस्सा नहीं हूं इसके लिए मुझे बुरा लग रहा है।”

एक अन्‍य सवाल के जवाब में ‘मैं हूं ना’ की अभिनेत्री का भी मानना है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने देश को सचमुच गौरवान्वित किया है। -आईएएनएस