Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News सुजॉय घोष की बदला में बदली बदली दिखेंगी तापसी पन्नू

सुजॉय घोष की बदला में बदली बदली दिखेंगी तापसी पन्नू

0
325

मुम्बई। दिलजीत दोसांझ के साथ सूरमा में रोमांस करते हुए नजर आने वाली तापसी पन्नू अपनी अगली फिल्म बदला में काफी बदली बदली नजर आएंगी।

कहानी निर्देशक सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित फिल्म बदला में तापसी पन्नू दूसरी बार अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं।

तापसी पन्नू इस फिल्म में एक सफल उद्यमी का किरदार अदा करने जा रही हैं। फिल्म में उनके परिधानों पर काफी जोर दिया गया है, जो तापसी पन्नू को अलग लुक प्रदान कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो फिल्म में तापसी पन्नू के किरदार के लिए कपड़े प्लानिंग करते समय तापसी पन्नू और ‘बदला’ की टीम ने कैरी वाशिंगटन को दिमाग में रखा, क्योंकि टीवी शो स्कैंडल में कैरी वाशिंगटन के परिधानों को काफी पसंद किया गया था।

—अ​निल बेदाग, मुम्बई