Tuesday, April 14, 2026
Home Gossip/News कपिल शर्मा के साथ रील रोमांस करने लेकर बोलीं तमन्‍ना भाटिया

कपिल शर्मा के साथ रील रोमांस करने लेकर बोलीं तमन्‍ना भाटिया

0
424

मुम्‍बई। चर्चा के अनुसार कपिल शर्मा की अगली फिल्‍म में बाहुबली प्रसिद्ध तमन्‍ना भाटिया नजर आएंगीं और इस फिल्‍म में दोनों के बीच ऑनस्‍क्रीन अफेयर होने की बात कही जा रही है।

tamannaah-bhatia-004

इस बारे में तमन्‍ना भाटिया का कहना है, ‘यह सच नहीं है! जब मैं फिल्‍म साइन करूंगी तो इस बारे में बात करूंगी, कृपया अफवाहों को बल न दें।’

जी हां, तमन्‍ना भाटिया ने कपिल शर्मा के साथ कोई फिल्‍म साइन नहीं की क्‍योंकि तमन्‍ना भाटिया के पास दक्षिण में बड़े बजट की बेहताशा फिल्‍में लाइन में हैं।

गौरतलब है कि कपिल शर्मा अपनी दूसरी फिल्‍म की शूटिंग जल्‍द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्‍म में कपिल शर्मा के साथ इशिता दत्‍ता नजर आएंगीं।