Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्‍म लक्ष्‍मी बम को मिला विलेन

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्‍म लक्ष्‍मी बम को मिला विलेन

0
529

कंचना रीमेक अर्थात लक्ष्‍मी बम की शूटिंग शुरू हो चुकी है। लक्ष्‍मी बम के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग जुलाई महीने के अंत में आरंभ होने की संभावना है।

कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार अभिनीत लक्ष्‍मी बम में विलेन की एंट्री हो चुकी है। इस किरदार को निभाने के लिए निर्देशक राघव लोरेंस ने कंचना 3 के सह कलाकार तरुण अरोड़ा को चुना है, जो जब वी मेट में करीना कपूर के प्रेमी अंशुमन का किरदार निभा चुके हैं।

गौरतलब है कि तरुण अरोड़ा लंबे समय से तेलुगू और तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं। अपने फिल्‍मी कैरियर में तरुण अरोड़ा ने चिरंजीवी, पावन कल्‍याण जैसे सितारों के साथ काम किया है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मूल फिल्‍म की भांति हिंदी रीमेक लक्ष्‍मी बम में भी विलेन एक करप्‍ट विधायक होगा और इस किरदार को तरुण अरोड़ा निभाएंगे। निर्देशक राघव लोरेंस ने तरुण अरोड़ा के साथ कंचना 3 में काम किया है, जो कि इस साल अप्रैल में रिलीज हुई थी और बॉक्‍स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

चर्चा तो यह भी है कि फिल्‍म लक्ष्‍मी बम में अमिताभ बच्‍चन को भूत का किरदार दिया जाएगा, जो ट्रांसजेंडर है और अक्षय कुमार की आत्‍मा में प्रवेश करता है।

Tarun Arora, Akshay Kumar, Laxmi bomb, Kanchana Remake, Raghava Lawrence