Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News ट्रांस वुमैन के बाद पॉर्नस्‍टार की हमशक्‍ल बनेंगी वाणी कपूर

ट्रांस वुमैन के बाद पॉर्नस्‍टार की हमशक्‍ल बनेंगी वाणी कपूर

0
59974

चंडीगढ़ करे आशिकी में ट्रांस वुमैन का किरदार निभा चुकी वाणी कपूर, जल्‍द ही पॉर्नस्‍टार की हमशक्‍ल का किरदार निभाने जा रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार दिनेश विजान की अगली फिल्‍म सर्वगुण संपन्‍न में वाणी कपूर लीड भूमि‍का में नजर आएंगी।

Vaani Kapoor
Vaani Kapoor

सूत्रों पर विश्‍वास करें तो सर्वगुण संपन्‍न वाणी कपूर की पहली सोलो फिल्‍म होगी। इस फिल्‍म में वाणी कपूर एक छोटे कस्‍बे की लड़की की भूमिका निभाएंगी, जो हूबहू एक पोर्नस्‍टार की तरह दिखती है। इस सोशल कॉमेडी फिल्‍म का निर्देशन सोनाली रत्‍न करेंगी।

मिली जानकारी के अनुसार छोटे शहर के मध्यम वर्गीय समाज की पुरूष प्रधान सोच पर चोट करने वाली सर्वगुण संपन्‍न फिल्‍म अगले दो महीनों में फ्लोर पर आ जाएगी।

वाणी कपूर जल्‍द ही रणबीर कपूर और संजय दत्‍त अभिनीत फिल्‍म शमशेरा में नजर आएंगी। इस फिल्‍म में वाणी कपूर अपने नृत्‍य से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। वाणी कपूर ने शुद्ध देसी रोमांस से अपने फिल्‍मी कैरियर की शुरूआत की थी।