Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News फिल्म शूटिंग के दौरान स्टंट करते समय घायल हुए विक्की कौशल

फिल्म शूटिंग के दौरान स्टंट करते समय घायल हुए विक्की कौशल

0
380

मुम्बई। हाल ही में राजी और संजू में नजर आए अभिनेता विक्की कौशल के शूटिंग के दौरान घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विक्की कौशल हादसे के समय अपनी अगली फिल्म उरी की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में काफी मुश्किल एक्शन सीन हैं, जिनको करते समय विक्की कौशल को काफी चोटें आयी।

लेकिन, एक एक्शन सीन के दौरान विक्की कौशल को यकायक बाजू में दर्द होने की शिकायत सामने आयी और उनको तत्काल सर्बिया के अस्पताल में पहुंचाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार विक्की कौशल के मसल में सूजन है। इस दर्द से निजात पाने के लिए विक्की कौशल रोजाना फिजियोथैरेपी ले रहे हैं। फिल्म उरी की शूटिंग अगले हफ्ते फिर से शुरू होने की संभावना है।

बता दें कि उरी आतंकवादी हमले पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल हैरतअंगेज एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे। अपने एक्शन सीनों को बेहतर बनाने के लिए विक्की कौशल निरंतर प्रशिक्षण भी ले रहे थे।

— अनिल बेदाग