Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म ‘कहानी 2’ के सस्‍पेंस को लेकर बोलीं विद्या बालन

फिल्‍म ‘कहानी 2’ के सस्‍पेंस को लेकर बोलीं विद्या बालन

0
236

मुंबई। बॉलीवुड में बेहतरीन अभिनय की बदौलत अलग मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्री विद्या बालन, जो जल्‍द ही कहानी 2 में कोहराम मचाती नजर आएंगी, ने कहा, ‘मैं उन फिल्‍मों में काम करती हूं, जिनके साथ मैं न्‍याय कर सकूं।’

ऑटो रिक्‍शे से बिना मेकअप किए ट्रेलर लॉन्‍च करने पहुंची विद्या बालन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘फिल्‍म कहानी 2 की शूटिंग का अनुभव काफी अच्‍छा रहा। हम इसकी शूटिंग के लिए कलिम्पोंग (पश्चिम बंगाल) की एक छोटी सी जगह गए। यह जगह बहुत ही अलग-थलग है, हम इसे गुप्त रखने में कामयाब रहे।’

kahaani-2-001

गौरतलब है कि इस फिल्म में विद्या बालन ने दुर्गा रानी का किरदार निभाया है। फिल्म में दुर्गा रानी के अतीत का खुलासा किया गया है, जिसपर अपहरण और हत्या का आरोप है।

विद्या बालन ने कहानी के बारे में अधिक न बताते हुए कहा, ‘यह सस्‍पेंस थ्रिलर है, इसलिए इस बारे में अधिक बात नहीं की जा सकती। लेकिन, यह सच में मजेदार होगा। सिने प्रेमियों को पसंद आएगा।’ -आईएएनएस