Thursday, August 13, 2026
Home Gossip/News सेक्‍सी सायरन विद्या बालन गर्भवती होने की अफवाहों पर भड़कीं

सेक्‍सी सायरन विद्या बालन गर्भवती होने की अफवाहों पर भड़कीं

0
382

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेत्री और सेक्‍सी सायरन विद्या बालन, जो हाल फिलहाल बेगम जान के प्रचार में जुटी हुईं हैं, ने अपनी गर्भावस्‍था को लेकर बाजार में चल रही अनाप शनाप चर्चाओं पर यह कहते हुए विराम लगा दिया है कि यह मेरा व्‍यक्‍तिगत मामला है और इससे किसी को कुछ मतलब नहीं होना चाहिये।

अंग्रेजी समाचार पत्र Mid-day से बातचीत के दौरान विद्या बालन ने कहा, ‘यह बच्‍चे का जुनून क्‍या है? मैं बच्‍चे बनाने वाली मशीन नहीं हूं। वैसे भी, दुनिया में आबादी बहुत बढ़ चुकी है। यदि ऐसे में कुछ लोगों के बच्‍चे नहीं होते हैं, तो यह भी बढ़िया है।’

गर्भवती होने की अटकलें लगाने वालों को कड़ा जवाब देते हुए बेगम जान अभिनेत्री ने कहा, ‘यह बहुत दुखद है। मैं एक मुंहासे के लिए भी क्‍लिनिक जा सकती हूं। फिर ऐसा क्‍यों है कि शादी के बाद जैसे ही कोई महिला डॉक्‍टर के पास जाने लगती है तो उसकी गर्भावस्‍था को लेकर फुसफुसाहट शुरू हो जाती है?

इतना ही नहीं, अभिनेत्री विद्या बालन ने अपने आस पड़ोस के लोगों व रिश्‍तेदारों पर भी चुटकी ली और कहा कि अभी हमने अपने हनीमून की तारीख भी पक्‍की नहीं की थी कि लोग हमें बच्‍चे पैदा करने की सलाह देने पर लगे हुए थे।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से चर्चा जोर पकड़ रही थी कि बेगम जान अभिनेत्री विद्या बालन पेट से हैं। इस चर्चा के कारण बेगम जान के प्रचार दौरान विद्या बालन को बार बार गर्भावस्‍था से जुड़े सवालों का सामना करना पड़ा रहा है।

Like करें  FilmiKafe का  Facebook, Twitter और  G+ पन्‍ना और पाएं ताजा अपडेट्स।