Wednesday, April 15, 2026
Home Gossip/News अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को अरहान सिंह ने भेजा लीगल नोटिस

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को अरहान सिंह ने भेजा लीगल नोटिस

0
185

मुम्बई। हाल ही में परी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें अभिनेत्री एक लग्जरी कार में सवार युवक को सफाई का पाठ पढ़ाते हुए नजर आई थीं। वीडियो वायरल की तरह यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

जी हां, यह मामला अदालत में पहुंचने की कगार पर पहुंच चुका है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लग्जरी कार सवार युवक की ओर से कानूनी नोटिस जारी किया गया है।

अरहान सिंह नामक युवक ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं इस मामले में अभी कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। मैंने लीगल नोटिस भेज दिया है और उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं।’

बता दें कि अनुष्का शर्मा का वीडियो वायरल होने के बाद युवक सामने आया था और अपने सोशल मीडिया खाते पर अनुष्का शर्मा के समझाने के तरीके को कचरे से भी बदतर करार दिया।

बेध्यानी में कचरा फेंकने को लेकर अफसोस जाहिर करते हुए अरहान सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि अनुष्का शर्मा का व्यवहार और चिल्लाना किसी सड़क छाप महिला जैसा था।