Thursday, April 16, 2026
Home Latest News अलौकिक घटनाओं आधारित लाल इश्क में नजर आएंगे जय सोनी

अलौकिक घटनाओं आधारित लाल इश्क में नजर आएंगे जय सोनी

0
307

मुम्बई। आम तौर पर सिंगल एपिसोड वाले टीवी शो करने से कतराने वाले अभिनेता जय सोनी जल्द ही अलौकिक घटनाओं आधारित लाल इश्क के एक एपिसोड में नजर आएंगे।

इस एपिसोड में जय सोनी के सामने लीड भूमिका में रिया शर्मा नजर आएंगी। इस एपिसोड का निर्माण सचिन मोहित करने वाले हैं।

एंड टीवी पर प्रसारित होने वाली अलौकिक घटनाओं आधारित सीरीज में प्रेम और रोमांस का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इस सीरीज के हर एपिसोड में अलग अलग कलाकार देखने को मिलेंगे।

टीवी सीरीज लाल इश्क के बारे में बात करते हुए जय सोनी ने जारी बयान में कहा, ‘वैसे तो मैं सिंगल एपिसोड करने का इच्छुक नहीं हूं। लेकिन, जब मैंने लाल इश्क की कहानी सुनी तो मुझे इसका हिस्सा बनने की अंदर से इच्छा हुई।’