Thursday, April 16, 2026
Home Gossip/News रामू की अगली फिल्‍म गैंगस्‍टर पर

रामू की अगली फिल्‍म गैंगस्‍टर पर

0
238

मुंबई| फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पूर्व अंडरवल्र्ड डॉन मुथप्पा राय के जीवन पर आधारित फिल्म ‘राय’ नामक फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। इसमें मुख्‍य भूमिका विवेक ओबराय निभाने जा रहे हैं।

वर्मा ने रविवार ट्विटर पर लिखा, “‘राय’ एक बड़ी फिल्म है। यह अंडरवल्र्ड डॉन मुथप्पा राय के जीवन पर है।”

vivek anand oberai rai movie
‘सत्या’ का निर्देशन कर चुके वर्मा इस समय अपनी आगामी फिल्म ‘वीरप्पन’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने ‘राय’ के बजट के बारे में बताया और कहा कि यह अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी।

उन्होंने कहा, “फिल्म ‘राय’ 55 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनेगी, जो अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी।”

वर्मा ने कहा, “फिल्म ‘राय’ की शूटिंग मंगलौर, बेंगलुरू, मुंबई, दुबई, लंदन और कजाखिस्तान में होगी।”

-आईएएनएस