Friday, April 17, 2026
Home Gossip/News जब अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार बनारस पहुंचे तो…

जब अभिनेता अक्षय कुमार पहली बार बनारस पहुंचे तो…

0
255

मुम्‍बई। फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 निर्देशक सुभाष कपूर भी हैरान रह गए, जब उनको पता चला कि अक्षय कुमार इससे पहले कभी भी बनारस नहीं आए।

जी हां, अपने 25 वर्षीय फिल्‍मी कैरियर के दौरान पहली बार अक्षय कुमार बनारस जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग करने के लिए पहुंचे थे।

इस बात का खुलासा फिल्‍म निर्देशक सुभाष कपूर ने हाल ही में एक वीडियो में किया, जो फॉक्‍स स्‍टार हिंदी द्वारा यूट्यूब पर रिलीज की गई।

अपना पहली बनारस यात्रा दौरान अक्षय कुमार काफी रोमांचक नजर आए। अक्षय कुमार ने उस सीन को भी स्‍वयं करने में उत्‍सुकता दिखाई, जो डबल बॉडी द्वारा किया जाना था।

दरअसल, निर्देशक सुभाष कपूर मानसून के बाद उफान पर आई गंगा के बीचोंबीच किसी भी तरह का जोखिम लेने को तैयार नहीं थे।

जॉली एलएलबी का सीक्‍वल 10 फरवरी 2016 को रिलीज होने जा रहा है। इसमें अक्षय कुमार हुमा कुरैशी के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस, कोर्ट-रूम में कॉमेडी और सड़कों पर एक्‍शन करते हुए नजर आएंगे।